फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पटरी से उतरी तेजस राजधानी एक्सप्रेस, बची बड़ी दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। भुवनेश्वर से दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस का बी-वन कोच पटरी से उतर गया। कोच में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोको पायलट ने पावर ब्रेक लगाकर ट्रेन को समय रहते रोक लिया। ट्रेन करीब 53 मिनट प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी रही। मौके पर उत्तर रेलवे के आला अफसर और आरपीएफ के जवानों ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

सुबह करीब 9:37 पर जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार से दिल्ली की ओर जा रही थी, तभी कोच बी-1 पी-340 प्वाइंट पर अचानक पटरी से उतर गया। कोच के पहिये पटरी से उतर कर जमीन पर दौड़ने लगे। कोच में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन अचानक जोर-जोर से हिलने लगी। तेज कोच के नीचे से आवाज आने लगी। लगा कि ट्रेन पलटने वाली है। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को फोन किया। लोको पायलट ने प्लेटफार्म पर ट्रेन रोक दी।
-
कोच को ट्रेन से अलग कर किया रवाना
स्टेशन अधीक्षक पंकज मित्तल ने बताया ट्रेन करीब 53 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। कोच को अलग कर ट्रेन को सुबह करीब 10.30 पर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। बी-1 कोच के यात्रियों को ट्रेन के दूसरे कोच में बैठाकर रवाना कर दिया गया। वहीं, डिरेल कोच को भी करीब दो घंटे बाद 11.30 पर दिल्ली भेज दिया गया।
विज्ञापन


देररात तक बाधित रहा ट्रैक, दूसरे प्लेटफार्म से गुजारी गईं ट्रेनें
राजधानी एक्सप्रेस के डिरेल होने के बाद प्लेटफार्म चार से गुजरने वाली ट्रेनों को प्लेटफाॅर्म छह और तीन से गुजारा गया। देर रात तक ट्रैक को ठीक करने का काम चलता रहा है। घटना स्थल का निरीक्षण करने मौके पर जीएम शोभन चौधरी, प्रिंसिपल चीफ शेफ्टी ऑफिसर डिंपी गर्ग, आरपीएफ इंस्पेक्टर यशवंत सलूजा पहुंचे।

घटना की जांच के लिए कमेटी गठित
ट्रेन के डिरेल होने की घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई। डीआरएम सुखविंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है। तकनीकी टीम को जांच के आदेश दिए गए हैं। कोच पटरी से कैसे उतरा इसकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें