फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट विस्तार के लिए तहसील रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हिंडन एयरपोर्ट के विस्तार की प्रक्रिया में अब तहसील से रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एयरपोर्ट विस्तार के लिए आवश्यक जमीन और उसके स्वामित्व की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। किसानों से सहमति मिलने के बाद जमीन की खरीद दर का निर्धारण होगा। सिकंदरपुर गांव के लगभग 70 किसानों से जमीन खरीदी जानी है। सभी किसानों की सहमति मिल चुकी है। हिंडन एयरपोर्ट का विस्तार 14 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित है। तहसील की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें