फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से लाखों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। (गाजियाबाद)खोड़ा थानाक्षेत्र में किशोरी का फोटो वायरल करने की धमकी देकर तीन आरोपियों ने लाखों रुपये ठग लिए। साथ ही किशोरी ने जेवरात हड़पने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने डर के कारण यह बात परिवार को नहीं बताई। 27 अक्तूबर की रात करीब डेढ़ बजे एक आरोपी किशोरी के घर पैसे लेने पहुंचा तो परिवार ने उसे देख लिया। इसके बाद किशोरी से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपियों ने उनकी बेटी से तीन लाख रुपये, सोने की चेन, कान की बाली और लॉकेट ले लिए हैं। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें