लोनी। ट्राॅनिका सिटी थाना क्षेत्र की काॅलोनी में दस साल की मासूम से ताऊ के बेटे ने दुष्कर्म कर दिया। वह बच्ची को झांसा देकर अपने साथ घर में ले गया था। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दस साल की बच्ची से ताऊ के किशोर बेटे ने दरिंदगी की है। किशोर को गंदी हरकत करते हुए बच्ची के परिजनों ने देख लिया था। शोर मचाने पर किशोर मौके से भाग गया। पुलिस ने किशोर के खिलाफ पाॅक्सो और दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।