गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र के लालकुआं क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में किशोरी के पिता ने वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी लालकुआं क्षेत्र निवासी अमन है। वह मूलरूप से फर्रूखाबाद के कायमगंज के गांव बसौला का रहने वाला है। यहां वह अकेला किराये के एक कमरे में रहता है और फैक्टरी में नौकरी करता है। लालकुआं क्षेत्र की ही रहने वाली एक किशोरी से पिछले कुछ दिनों से उसकी बातचीत हो रही थी। इसी दौरान उसने बातों में उलझाकर बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।