फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोर ने मासूम से किया दुष्कर्म, पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में दस साल के किशोर ने घर के गेट पर बैठी तीन साल की मासूम से दुष्कर्म कर दिया। घटना करीब 22 दिन पहले की है। रविवार सुबह पड़ोसियों के बीच किसी बात पर कहासुनी होने पर मासूम ने अपनी मां को किशोर की गंदी हरकत के बारे में बताया। इंदिरापुरम पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

बच्ची के पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह कालोनी में पत्नी और बच्ची के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि करीब 22 दिन पहले बेटी घर के गेट पर अकेली बैठी थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाले दस साल के किशोर ने मासूम का हाथ पकड़कर उससे दुष्कर्म कर दिया। बच्ची रोते हुए अपने घर चली गई लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। वह करीब 21 दिन तक चुप रही। रविवार को युवक और पड़ोसियों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद जब मां-पिता दोनों कमरे में गए तो मासूम बच्ची ने किशोर को देखकर उसकी गंदी हरकत के बारे में बताया। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि किशोर को पकड़ लिया है। उससे घटना की जानकारी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें