फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव से अगवा की गई 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने किशोरी को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 19 अगस्त को उनकी 15 वर्षीय पुत्री को युवक अगवा कर ले गया था। व्यक्ति ने एक युवक पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी थी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आरोपी फईमुद्दीन निवासी नाहली गांव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम किशोरी की तलाश में लगी थी। पुलिस ने बीते दिन आरोपी फईमुद्दीन को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया।
पुलिस को पूछताछ में आरोपी फईमुद्दीन ने बताया कि वह किशोरी को काफी समय से जानता था। दोनों की मोबाइल पर बात होती थी। 19 अगस्त को मौका देखकर वह किशोरी को अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमे में पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें