गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में महरौली फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक किशोर की मंगलवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोर की शिनाख्त शास्त्रीनगर निवासी सूरज (17) के रूप में हुई है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि सूरज मूलरूप से बांदा के प्रशांत तालाब का रहने वाला था। यहां परिवार के साथ शास्त्रीनगर महिंद्रा एंक्लेव में रहता था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि परिवार से नाराज होकर वह घर से गया था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।