फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोर पर सरिया से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी में दबंगों ने पुरानी रंजिश में सरिया मारकर किशोर का सिर फोड़ दिया। किशोर को उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बा निवाड़ी के पैंगा मार्ग निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि कुछ दबंग उनसे रंजिश रखते है। शुक्रवार रात उनका 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान दबंगों ने मौका देखकर रास्ते में अभिषेक पर सरिया से हमला बोल दिया। सरिया लगने से अभिषेक लहूलुहान होकर गिर गया। उसे उपचार के लिए मोदीनगर ले जाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते अभिषेक को मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें