फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। परमहंस विहार कॉलोनी में घर में शनिवार को किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। कमरे में जाने पर ही परिवार को घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी घटना की वजह नहीं पता चल सकी है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि ऑटो चालक किशनपाल यादव शनिवार को घर पहुंचे थे। पत्नी दीपा, 14 वर्षीय पुत्री निधि व पुत्र तुषार घर पर थे। पत्नी करीब साढे दस बजे घर के निचले भाग में बनी दुकान पर थीं। जबकि दोनों बच्चे दूसरी मंजिल पर कमरे में थे। कुछ देर बाद तुषार अपनी बहन निधि को कमरे में छोड़कर नीचे आया था। कुछ देर वापस कमरे में गया तो निधि का शव पंखे से चुनरी से लटका हुआ था। बहन के फंदे पर लटका देख तुषार की चीख निकली ते शोर सुनकर मां व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पिता व पुलिस को दी। पुलिस को अभी तक घटना की वजह क पता नहीं चल पाया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें