फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर से दवा लेने निकली किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी (17) नौ जुलाई को घर से दवा लेने गई और सदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। अब परिजन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मां ने बताया कि नौ जुलाई की सुबह करीब 9ः30 बेटी घर से दवा लेने गई थी। कई घंटे बीतने पर भी वह घर नहीं लौटीं। इसके बाद खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात करीब 11 बजे एक अंजान नंबर से कॉल आई, लेकिन पिक करने से पहले ही कट गई। उसकी लोकेशन मऊ जिले में आई है। परिजनों ने क्षेत्र निवासी युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। सर्विलांस टीम भी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें