मसूरी थानाक्षेत्र के इंद्रगढ़ी निवासी एक छात्र ने अपने नाबालिग दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने गार्डन एन्क्लेव पुलिस चौकी में जाकर आत्मसमर्पण भी कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह पढ़ाई से छुटकारा चाहता था, इसलिए उसने अपने दोस्त की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी निवासी छात्र (16) ने पड़ोस के रहने वाले नीरज (13) की गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्यारोपी ने बताया कि वह पढ़ाई नहीं करना चाहता है। जेल में घर से दूर रहना चाहता है। इसलिए उसने हत्या कर दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक नीरज के पिता ने मसूरी थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले के पीछे किसी अन्य कारण की संभावना भी तलाश रही है।