फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शिक्षक ने छात्रा के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के संजयनगर स्थित एक निजी स्कूल में 10वीं की छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की। 23 सितंबर की दोपहर छुट्टी के समय छात्रा के साथ शिक्षक ने यह घिनौनी हरकत की। घर पहुंचकर छात्रा ने पिता को घटना की जानकारी दी तो 24 सितंबर को उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शिक्षक अनुराग स्कूल में हिंदी पढ़ाता है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी ने बताया छुट्टी के समय स्कूल से सभी निकल रहे थे। इसी दौरान कक्षा में टीचर ने आवाज दी तो वह चली गई। इसके बाद उन्होंने उसे गलत तरीके से छुआ और गंदी बातें की। इसके बाद वह अश्लील हरकतें करने लगे। किसी तरह वह उनके चंगुल से छुटकर निकलकर घर पहुंची। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि वह काफी डरी हुई है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक अनुराग को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें