फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में शिक्षक की मौत: गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गई जान, जा रहे थे स्कूल

Sun, 20 Sep 2026 04:53 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के गाजियाबाद जिले में एलिवेटेड रोड पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक शिक्षक की मौत हो गई। 35 वर्षीय शिक्षक नितिन निर्वाण दिल्ली के कोंडली से संजयनगर स्थित भागीरथ स्कूल में पढ़ाने के लिए निकले थे। रास्ते में एलिवेटेड रोड पर हादसा हो गया। राहगीरों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में शिक्षक की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें