फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शिक्षक को लिफ्ट से उतारा, धार्मिक नारा लगाने का बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की पंचशील वेलिंग्टन सोसायटी में एक फ्लैट में बच्चों को उर्दू पढ़ाने जा रहे कारी मोहम्मद आलमगीर पर धार्मिक नारा नहीं लगाने पर लिफ्ट से उतारने और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लिफ्ट में मौजूद व्यक्ति उन्हें लिफ्ट से उतारकर खुद भी बाहर आ गया और अपने एक साथी को बुलाकर धमकाया। मामले में उन्होंने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कारी मोहम्मद आलमगीर ने बताया कि वह शाहबेरी में रहते हैं। पंचशील वेलिंग्टन सोसायटी में 16वीं मंजिल पर फ्लैट में रह रहे एक मुस्लिम परिवार के बच्चे को उर्दू पढ़ाने के लिए जाते हैं। 22 अक्तूबर की शाम वह सोसायटी में पहुंचे और लिफ्ट से 16वीं मंजिल पर जाने लगे। इसी दौरान लिफ्ट में सवार दूसरे व्यक्ति ने संदेह होने पर रोका। उसने सोसायटी में आने का कारण पूछा तो उन्होंने पढ़ाने जाने की बात कही।
इसके बाद उसने उनका नाम पूछा, नाम बताने लिफ्ट में सवार व्यक्ति ने उन पर जबरन धार्मिक नारा लगाने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उसने उनके साथ अभद्रता की और सोसायटी में न आने की बात कही। आलमगीर का कहना है कि उन्होंने पढ़ने वाले बच्चों से बात भी कराई लेकिन वे दोनों नहीं माने। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पंचशील वेलिंग्टन सोसायटी निवासी मनोज कुमार है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें