ध्यानार्थ ,,, नोएडा
गाजियाबाद। गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में राज्य कर विभाग की सचल दल इकाइयों ने अभियान चलाकर 101 वाहनों की जांच की, जिसमें 1.97 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई है। अपर आयुक्त ग्रेड-2 दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए विभाग के वाहनों का अधिग्रहण कर लिया गया था। जांच अभियान बंद होने का फायदा उठाते हुए ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों ने कर चोरी की मंशा से माल का परिवहन शुरू कर दिया।
राज्य कर आयुक्त के प्रयास से सचल दल इकाइयों से संबंधित वाहनों को निर्वाचन कार्य से छूट मिलने के बाद जांच की कार्रवाई गई है। 3672 वाहनों की जांच के दौरान 101 वाहनों में बिना ई- वे बिल और इनवायस के ले जाया जा रहा माल पकड़ा गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 1.97 करोड़ रुपये अर्थदंड जमा कराया गया है।