महिला की करीब 12 साल पहले खोड़ा निवासी एक व्यक्ति से शादी हुई थी। उससे उनके दो बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद होने के कारण वह उससे अलग रहने लगी। इसी दौरान फेसबुक के जरिये उनकी मुलाकात क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से हुई। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसने उससे मंदिर में शादी कर ली और उसके साथ रहने लगी।
आरोपी पति ने साजिशन फंसाने का लगाया आरोप
एसीपी वेवसिटी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने कहा कि उसे साजिशन फंसाया जा रहा है। उसकी पत्नी उसे जेल भेजकर अपने पहले पति के साथ वापस जाना चाहती है।