फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती : मीराबाई चानू

विज्ञापन
मोदीनगर में आयोजित कार्यक्रम में बोलतीं ओलंपियन मीराबाई चानू। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। खेलो इंडिया के तहत नगर के यादव फार्म हाउस में पांच दिवसीय अस्मिता महिला भारोत्तोलन जोनल लीग का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में पहुंचीं ओलंपियन मीराबाई चानू ने अपने संघर्ष को बयां किया और खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब मैने खेल की शुरुआत की थी तो भारोत्तोलन की कोई सुविधा नहीं थी। परिजन इससे बहुत चिंतित थे। उन्होंने हार नहीं मानी और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखा और ओलंपिक में रजत पदक जीता। उन्होंने कहा कि प्रतिभा कभी संसाधनों की मोहताज नहीं होती।
विज्ञापन

अस्मिता महिला भारोत्तोलन जोनल लीग में उत्तर भारत के 10 राज्यों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इससे पूर्व दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एसआरएम शिक्षण संस्थान के पास वेट लिफ्टिंग वॉरियर श्रीराम स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ ओलंपियन मीराबाई चानू, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवन, विधायक डॉ. मंजू शिवाच, फेडरेशन के अध्यक्ष सहदेव यादव, द्रोणाचार्य अवार्डी विजय शर्मा व फेडरेशन के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल ने संयुक्त रूप से किया। एकेडमी में खिलाड़ी विजय शर्मा से भारोत्तोलन की बारीकी सीखेंगे।
मीराबाई चानू ने कहा कि यह मोदीनगर और आसपास के खिलाड़ियों का सौभाग्य है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की एकेडमी में अभ्यास करने का अवसर मिल रहा है। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले। विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने कहा कि देहात क्षेत्र में ज्यादा प्रतिभाएं है इसलिए सुविधाएं भी देहात क्षेत्र में ही विकसित की जानी चाहिए। इस दौरान भारतीय भारोत्तोलन संघ की प्रदेश अध्यक्ष सबीना यादव, भाजपा नेता स्वदेश जैन, रालाेद जिलाध्यक्ष अमित त्यागी, युवा जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह, सतेंद्र तोमर, अजित खंजरपुर, सुरेमश प्रधान, गौरव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें