फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खुद करें घरों की रखवाली, सर्दियों में टूट रहे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सर्दी और कोहरे के बीच चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। चोर सर्दी और कोहरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर हर दूसरे-तीसरे दिन मकान-दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में आप खुद ही घरों की रखवाली करें, पुलिस के भरोसे न रहें।
विज्ञापन

हाल ही में चोरों ने कविनगर, नंदग्राम, वेव सिटी क्षेत्र समेत कई इलाकोंं में वारदात को अंजाम दिया है। डीसीपी सिटी ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि रात में गश्त बढ़ाकर चोरी की वारदातों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हाल में हुई घटनाओं का खुलासा करने के लिए टीमें लगी हैं। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।


पिछले साल 266 चोरी की वारदात हुईं

कमिश्नरेट में 2023 में चोरी की 266 वारदात हुईं। वहीं 2022 में 237 वारदात हुईं। कमिश्नरेट में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। एक जनवरी 2024 को भी चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाल में हुई घटनाएं

चार जनवरी- वेव सिटी क्षेत्र में हाईवे पर साकिर की दुकान का ताला तोड़कर चोर बाइक व अन्य सामान चोरी कर ले गए।

एक जनवरी- कविनगर गोविंदपुरम निवासी शिक्षिका कंचन शर्मा के मकान के ताले तोड़कर डेढ़ लाख के गहने व नकदी चुराई।

30 दिसंबर- नंदग्राम क्षेत्र में लाइनमैन अमित त्यागी के मकान के ताले तोड़कर साढ़े पांच लाख के गहने व नकदी चुराई।

30 दिसंबर- मधुबन बापूधाम क्षेत्र के गुलधर निवासी धमेंद्र के मकान में से दो मोबाइल चोरी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें