खोड़ा कॉलोनी के वंदना एन्कलेव में शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर सिलाई कारगीर की गोली मारकर हत्या कर दी है। मूलरूप से लखीमपुर खीरी का रहने वाला अंशुल 35 इन दिनों पत्नी और दो बच्चे के साथ खोड़ा में रहता था। वह नोएडा की एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करता था। हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के कैमरे चेक किए जा रहे हैं।