फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बेटी के अपहरण का आरोप लगा दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में बेटी के अपहरण की तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि बुधवार की सुबह उसकी 20 साल की बेटी पड़ोसी गांव निवासी युवक के साथ घर के बाहर खड़ी थी। वहीं, पर एक कार भी खड़ी थी। आंख खुलने पर वह भी घर से बाहर गए और बेटी को वहां दो युवकों के साथ देखकर आवाज लगाई। पीड़ित ने बताया कि आवाज लगाने पर दोनों युवक उनकी बेटी को कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। उन्होंने उनका पीछा किया लेकिन कार सवार वहां से भाग निकले। पीड़ित ने बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करते हुए युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें