गौतमबुद्धनगर के गौर सिटी-द्वितीय में बुधवार की देर रात सवा ग्यारह बजे पीआरवी को सूचना प्राप्त हुई। सेक्टर-16 थाने की पीआरवी पर तैनात आरक्षी प्रवीण कुमार और होमगार्ड सूचना मिलते ही घटना स्थल की ओर निकले। जैसे ही वह एनएच-नौ पर गाजियाबाद की बहरामपुर पुलिस चौकी के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से अनियंत्रित थार ने पीआरवी में टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षी और होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। उपचार के दौरान होमगार्ड कपिल कुमार निवासी जनपद हापुड़ की मौत हो गई। घायल आरक्षी प्रवीण की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने लाल रंग की थार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।