फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आरआरटीएस कॉरिडोर के दूसरे चरण पर ट्रेनें दौड़ाने के लिए बिजलीघर से आपूर्ति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर प्राथमिक खंड से आगे अब परतापुर तक नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। मुरादनगर में बनाए गए विद्युत सब-स्टेशन को मंगलवार को चालू कर 33केवी की क्षमता पर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इस सब-स्टेशन से आरआरटीएस कॉरिडोर पर मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ और परतापुर स्टेशन तक विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि 70 मेगावाट क्षमता के इस रिसीविंग सब-स्टेशन पर 4 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। मोदी नगर साउथ स्टेशन तक विद्युत सप्लाई के लिए 33 केवी केबल डाल दी गई है, जल्द ही मोदीनगर साउथ स्टेशन के एएसएस सब-स्टेशन में भी विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इस सेक्शन में विद्युत आपूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) से करार कर लिया गया है। यूपीपीटीसीएल के ग्रिड सब स्टेशन से 220 केवी की लाइनों से बिजली मुरादनगर स्थित रिसीविंग सब स्टेशन तक आ रही है और यहां से यह 25 केवी की बिजली ट्रेनों के संचालन के लिए और 33केवी की क्षमता पर बिजली आपूर्ति आरआरटीएस स्टेशनों की अन्य जरूरतों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।


ओएचई वायर बनाने का काम हुआ तेज
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 25 केवी और 33केवी क्षमता के केबल आरआरटीएस के वायाडक्ट पर लगाए जा रहे हैं। ट्रेन चलाने के लिए लगे ओवरहेड वायर (ओएचई) और 33केवी क्षमता वाली केबल को आरआरटीएस स्टेशनों तक पहुंचाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उच्च गुणवत्ता वाली यह ओवरहेड वायर ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की डिजाइन की गई रफ्तार से दौड़ाने में समर्थ होंगे।
विज्ञापन



मुरादनगर स्टेशन पर एस्कलेटर की कमीशनिंग शुरू
दूसरे चरण में पड़ने वाले सबसे पहले स्टेशन मुरादनगर में विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इसके बाद यहां लगे एस्कलेटर की कमीशनिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा स्टेशन पर लगे अन्य सभी विद्युत उपकरणों को संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रीन एनर्जी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मुरादनगर रिसीविंग सब स्टेशन (आरएसएस) में सोलर प्लांट भी स्थापित किया गया है। इसमें कुल 540 वाट के 80 सोलर पैनल लगाए गए हैं। इस सोलर प्लांट से हर साल लगभग 50,000 यूनिट बिजली पैदा की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें