गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में ड्यूटी पर आए सुपरवाइजर ने टोकने पर सुरक्षा एजेंसी के जीएम पर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मीकान्त तिवारी सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। बुधवार शाम एजेंसी के जीएम राघवेंद्र वीर सिंह सोसाइटी में गार्डों को ब्रीफिंग दे रहे थे। इसी बीच सुपरवाइजर अजीत त्यागी वहां पहुंचा। जीएम ने उसे टोकते हुए घर जाने और अगले दिन ड्यूटी पर आने को कहा। इस बात पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जीएम पर हमला कर दिया। घायल करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। एसीपी जियाउद्दीन बताया कि वीडियो देखकर पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।