फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली सफलता, डबल सर्किट 400 केवी हाईटेंशन लाइन शिफ्ट

विज्ञापन
एनसीआरटीसी ने मुरादनगर के असालत नगर मैं शिफ्ट की डबल सर्किट 400kv हाईटेंशन लाइन - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- एनसीआरटीसी को लॉकडाउन के बीच मिली एक और सफलता - असालत नगर के पास पावर ग्रिड की डबल सर्किट एचटी लाइन को किया गया शिफ्ट - एनसीआरटीसी अब तक पावर ग्रिड की 3 और कुल 21 एचटी लाइन शिफ्टिंग का काम कर चुका है पूरा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। रैपिड रेल कॉरिडोर की एक और बड़ी रुकावट दूर हो गई है। एनसीआरटीसी ने मुरादनगर प्राचीन मंदिर से पहले असालत नगर के पास पावर ग्रिड की डबल सर्किट 400 केवी इलेक्ट्रिक हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग का काम पूरा कर लिया है। रैपिड रेल कॉरिडोर में यह बड़ी डबल सर्किट लाइन बाधा बन रही थी। एनसीआरटीसी की ओर से पावर ग्रिड की यह तीसरी और कुल 21 हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट करने का काम अब तक पूरा किया जा चुका है। एनसीआरटीसी की टीम ने कोविड-19 के चलते निर्धारित मानकों को ध्यान में रखकर प्रक्रिया को अंजाम दिया। साइट पर कर्मचारियों और मजदूरों की थर्मल स्कैनिंग वाह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डबल सर्किट लाइन को शिफ्ट किया। इससे पहले एनसीआरटीसी ने साहिबाबाद रैपिड रेल स्टेशन के पास उत्तर मध्य रेलवे की 132 केवी डबल सर्किट इलेक्ट्रिक हाईटेंशन लाइन को शिफ्टिंग और संशोधन का काम किया था। रैपिड रेल के प्राथमिकता वाले खंड में अब तक कुल 6 में से 5 बड़ी ईएचटी लाइनों को शिफ्ट किया जा चुका है। इसके अलावा 21 इलेक्ट्रिक हाईटेंशन लाइनों के संशोधन का काम भी पूरा हो चुका है। मुरादनगर के असालत नगर के पास डबल सर्किट एचटी लाइन की शिफ्टिंग का काम बहुत ही संवेदनशील था। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि एनसीआरटीसी की टीम ने बेहद सटीक और योजनाबद्ध तरीके से इस शिफ्टिंग के काम को अंजाम दिया। कार्यस्थल पर अधिकारियों और मजदूरों की थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। -----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें