फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों के बनेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों के वोट बनवाए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन यूपी बोर्ड विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं। डीआईओएस बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि यह तैयारी पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए है। विद्यालयों को अपने रिकॉर्ड से विद्यार्थियों की जन्मतिथि की पुष्टि करनी होगी। इसके बाद उनसे फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। फॉर्म पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और विद्यालय की मोहर लगानी होगी। इसे संबंधित विधानसभा के नोडल अधिकारी को जमा कराना होगा। विद्यालयों को यह प्रमाणपत्र भी देना होगा कि कोई पात्र विद्यार्थी फॉर्म-6 भरने से शेष नहीं है। नोडल अधिकारियों को विद्यालयों से फॉर्म एकत्र कर सूची तैयार करनी होगी। फिर उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक या जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें