मुरादनगर। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जलालाबाद गांव स्थित बाबा इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति व अवैध शस्त्र के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया। इस संबंध में पंफलेट भी बांटे गए। पुलिस पब्लिक कोऑर्डिनेटर ऑपरेशन प्रहार वीरेश सिंह ने छात्रों को नशे, अवैध शस्त्र से होने वाले नुकसान के संबंध में बताया। कार्यक्रम में एसएसआई गोपाल चौहान, एसआई ऋषि कुमार मौजूद रहे।