गाजियाबाद। साईं पब्लिक स्कूल में ऑपरेशन प्रहार के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसआई अंकित श्रीवास्तव ने कहा कि नशा पहले शौक के लिए किया जाता है। इसके बाद इसे आदत बनने से कोई रोक नहीं पाता है। इससे स्वास्थ्य तो खराब होता है। इसके साथ ही अपराधी बनने में भी देरी नहीं लगती है। कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य चंचल तोमर आदि मौजूद रहे।