फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा के भाई पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। एक कालोनी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने नाबालिग छात्रा के भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री नगर के एक स्कूल में पढ़ती है। कॉलोनी निवासी एक मनचला काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। आरोपी स्कूल और ट्यूशन आते जाते समय छात्रा का पीछा कर रहा था और उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। मंगलवार को मनचले ने एक बार फिर छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए उस पर दोस्ती का दबाव बनाया, छात्रा ने विरोध किया तो मनचले ने उसकी पिटाई कर दी। छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। छात्रा का भाई घटना का विरोध जताने ने मनचले के घर पहुंचा तो मनचले ने लोहे की रॉड से छात्रा के भाई पर हमला कर दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें