मसूरी। रविवार दोपहर को गंगनहर में नहाते वक्त डूबे छात्र अफ्फान का शव 45 घंटे बाद देहरा झाल के पास बरामद हो गया। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच बिना कानूनी कार्रवाई के ही परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक किया।
गंगनहर पर बने रेलवे पुल के पास रविवार दोपहर एक बजे 4-5 बच्चे गंगनहर में नहा रहे थे। उनमें से अफ्फान 12 पुत्र हारिस उर्फ मोनू निवासी मुहल्ला भंडान ग्राम मसूरी नहाते हुए गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। सोमवार सुबह एनडीआरएफ टीम ने घटनास्थल से देहरा झाल तक सर्च अभियान चलाकर छात्र अफ्फान को तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे अफ्फान का शव सात किलोमीटर दूर देहरा झाल के पास बरामद हो गया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करानेे से इन्कार कर दिया था।