फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक में विद्यार्थी ऑनलाइन कर रहे हैं पढ़ाई

विज्ञापन
शास्त्रीनगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर गाजियाबादl कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के कारण महानगर के सभी शैक्षिक संस्थानों में ताला लगा हुआ हैl लॉकडाउन के कारण चल रही छुट्टियों में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन निर्देश पर संबद्ध राजकीय पॉलिटेक्निक ने जरूरी बंदोबस्त किए हैंl इसी दिशा में कदम उठाते हुए शास्त्री नगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक की ओर से ऑनलाइन अध्ययन सामग्री अपलोड की गई हैl विद्यार्थी ऑनलाइन सामग्री के माध्यम से अनुभवी शिक्षकों के लेक्चर को सुन और पढ़ सकते हैंl इसके अलावा विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए विद्यार्थियों की समस्याओं और दुविधाओं का समाधान किया जा रहा हैl शास्त्रीनगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल जानबेग लोनी ने बताया की बोर्ड के निर्देश पर विभिन्न ब्रांच के विद्यार्थियों की मदद के लिए ऑनलाइन अध्ययन सामग्री अपलोड की गई हैl अध्ययन सामग्री को कॉलेज के सबसे अनुभवी शिक्षकों की ओर से तैयार किया गया हैl इसके अलावा शिक्षकों की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विद्यार्थियों की विषय संबंधी दिक्कतों का समाधान किया जा रहा हैl उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बाबत विद्यार्थियों के साथ उनके परिजनों को भी जागरूक किया जा रहा हैl वैश्विक महामारी से बचने के लिए विद्यार्थियों को अपने घर में ही रहने की सलाह दी गई हैl के अलावा संक्रमण से बचने के लिए समय-समय पर हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई हैl
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें