फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पॉलिटेक्निक की परीक्षा देता मिला घर से लापता हुआ छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मोदीनगर की एक कॉलोनी से चार दिन पहले डांटने पर घर से लापता हुआ छात्र सोमवार को हापुड़ रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा देता हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन छात्र को समझाकर अपने घर ले गए।
विज्ञापन

मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी छात्र हापुड़ रोड स्थित एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। उसको परिजनों ने चार दिन पहले डांट दिया था। इसके बाद छात्र घर से कहीं चला गया। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। परिवार के लोग छात्र के गुम होने से परेशान थे। उन्हाेंने मोदीनगर थाने में गुमशुदमी दर्ज कराई थी और अनहोनी की आशंका जता रहे थे। मोदीनगर पुलिस को छात्र की मोबाइल लोकेशन गाजियाबाद में हापुड़ रोड पर मिली। वह परिजनों को साथ लेकर कॉलेज में पहुंचे। वहां प्रधानाचार्य ने छात्र के कॉलेज में परीक्षा देने की पुष्टि की। यह भी पता चला कि छात्र दो परीक्षाएं पहले भी दे चुका है। परीक्षा देने के बाद पुलिस और परिजन उससे मिले। उन्होंने छात्र को समझाया तो वह उनके साथ जाने को राजी हो गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि छात्र को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें