फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पांच दिन से 10वीं की छात्रा लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र से कक्षा 10 की एक छात्रा पांच दिनों से लापता है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा 22 अगस्त को घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं आई। परिवार ने उसकी तलाश की, पर कोई जानकारी न मिलने पर विजयनगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने घर से कोचिंग तक के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और किशोरी को जल्द खोज लिया जाएगा। पांच दिन बाद भी बेटी का पता न चलने पर छात्रा के ने बुधवार को शहर विधायक संजीव शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने विधायक से छात्रा की सकुशल बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें