डीपीएसजी मेरठ रोड की छात्रा जाह्नवी गोयल। स्रोत: संस्थान
गाजियाबाद। सीबीएसई के परिणामों में 96.2 फीसदी अंक हासिल करने वाली जाह्नवी गोयल को अमेरिका की डेनिसन यूनिवर्सिटी में डबल मेजर इन इकोनॉमिक्स एंड ग्लोबल कॉमर्स पाठ्यक्रम में प्रवेश मिल गया है। इसके लिए जाह्नवी को तीन करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति भी दी गई है। जाह्नवी डीपीएसजी मेरठ रोड की छात्रा हैं। इसी वर्ष उन्होंने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रधानाचार्य प्रीति ने जाह्नवी और उनके अभिभावकों को इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जाह्नवी की लगन, समर्पण, कठिन परिश्रम, शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैश्विक दृष्टिकोण का प्रतीक है। उनकी सफलता न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।