फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छात्रा ने सौतेले पिता पर लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। 12वीं की छात्रा ने सौतेले पिता पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत में छात्रा ने बताया है कि जब वह 10 साल की थी तब से उसके सौतेले पिता उस पर गलत नजर रख रहे थे। उसके साथ छेड़छाड़ करते और उसकी कई बार आपत्तिजनक फोटो ली। इसका विरोध करने पर जान मारने की धमकी देते। इस मामले में मां को जानकारी होने पर वह उससे अलग रहने लगी। इसके बाद उन्होंने मां को धमकी देना शुरू किया। हरकतों से परेशान होकर अब पुलिस से शिकायत की है। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें