फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lawyers Strike in Ghaziabad: दो फाड़ में बंटे वकील, जमकर हुई तीखी नोकझोंक; तबादला होने तक जारी रहेगी हड़ताल

Thu, 28 Nov 2024 01:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में वकीलों की हड़ताल को लेकर एक गुट दो फाड़ में बंट गया है। हड़ताल को लेकर टकराव की स्थिति बनी हुई है। धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
बार सभागार के बाहर सभा करते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हड़ताल को लेकर बन रही टकराव की स्थिति के बीच बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं का रुख फिर से बदला दिखाई दिया। अध्यक्ष दीपक शर्मा और सचिव अमित नेहरा धरने में अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे। इस दौरान अधिवक्ताओं के दो पक्षों में तीखी नोकझोंक भी हुई लेकिन बाद में सुलह का रास्ता निकला और तय किया गया कि जब तक जिला जज को हटाया नहीं जाता तब तक धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन


फिलहाल, चार दिन तक धरना चलनेे की सहमति बनी है। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। हड़ताल खत्म करने के मुद्दे को लेकर उपजे विवाद में अध्यक्ष और सचिव कुछ भी बोलने से बचते हैं। दीपक शर्मा ने बताया कि शाम तक पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। वह अधिवक्ताओं के हित में खड़े हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें