फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीएम योगी के दिल्ली जाने के दौरान पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। यूपी गेट फ्लाईओवर पर शनिवार को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग-9 की लेन पर यातायात सामान्य रहा। दोपहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंडन एयरफोर्स से एलिवेटेड होते हुए दिल्ली गये। इस बीच पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। काफिला गुजरने के दौरान यातायात को कुछ देर के लिए रोका गया था।
विज्ञापन


डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि यूपी गेट पर किसानों के आने की संभावना पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। सुबह में एनएच-9 और डीएमई पर जाम की स्थिति नहीं रही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने काफिले के साथ दिल्ली रवाना हुए। वहीं, हिंडन एयरफोर्स, करहेड़ा और इंदिरापुरम, कौशांबी थाना क्षेत्र के यूपी गेट व एनएच- 9 पर जगह-जगह पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई थी। उन्होंने सभी को सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम का काफिला दिल्ली भेजा गया। उधर, देर शाम तक यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर लगा बैरिकेड नहीं हटाया गया। हालांकि, हरियाणा और दिल्ली के शंभू व सिंघु बॉर्डर पर लगे बैरिकेडिंग को हटाने की खबर के बाद वैशाली-वसुंधरा, कौशांबी व इंदिरापुरम के लाखों लोग यूपी गेट-गाजीपुर बॉर्डर की सर्विस लेन से बैरिकेड हटाकर रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने काफिले समेत शाम साढ़े छह बजे दिल्ली से यूपी गेट होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें