फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेहड़ी-पटरी दुकानदारों ने निगम परिसर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में धरने पर पैठे रेडी पटरी वाले। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। लाजपत नगर वार्ड 75 से पिछले दिनों हटाए गए रेहड़ी-पटरी दुकानदारों ने मंगलवार को नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना है कि उनके ठेलों के हटाए जाने से उनके सामने आजीविका चलाने का संकट खड़ा हो गया है। एक-एक दुकानदारों से उनके पूरे परिवार का खर्च चल रहा था। ऐसे में दुकानदारों को खाने के लिए भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। महापौर कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए करीब 50 की संख्या में पहुंचे पटरी दुकानदारों ने मामले को लेकर जल्द सुनवाई की मांग की है। वहीं, वार्ड 75 के पार्षद हिमांशु शर्मा ने बताया कि दुकानों के हटने के बाद से ही वह दुकानदारों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें