फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मसूरी में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्र के गांव भूडगढ़ी में सोमवार देर रात दो पक्षों में मोबाइल पर चैटिंग के बाद गाली-गलौज हो गई और दोनों पक्ष रात्री के साढ़े 11 बजे गली में आमने सामने हो गए। देखते ही देखते गाली-गलौज व मारपीट शुरू हो गई और घरों के उपर से एक दूसरे पर पथराव शुरू हो गया। पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को नामजद व 3-4 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों के दो लोग घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि गांव भूडगढ़ी में सोमवार देर रात हुए दो पक्षों के झगड़े में जेल चौकी इन्चार्ज प्रदीप कुमार की तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के 11 नामजद व 3-4 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रथम पक्ष के जीशान पुत्र मोहम्मद अली, नवाबुद्दीन उर्फ नब्बू पुत्र हाजर खां, साहिब व फरमान पुत्र नब्बू, इमरान पुत्र कलुवा तथा दूसरे पक्ष के दिल्लू व जुल्फिकार पुत्र नियाजु, कालू पुत्र जमील, रईसु उर्फ चीलू पुत्र जमील, सिराजुद्दीन पुत्र नजीर, जुबैर पुत्र चुन्ना व दोनों पक्षों के 3-4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के जीशान, नवाबुद्दीन उर्फ नब्बू, साहिब व दिल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें