लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्नैचिंग और वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी को सेक्टर सी-7 क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम इरफान अली (27) निवासी पूर्वी मुस्तफाबाद लोनी बताया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी अनीश उर्फ धप्पो के साथ मिलकर इकराम नगर लोनी से बाइक चोरी की थी। आरोपी ने कुछ दिन पहले पीली बिल्डिंग के पास से मोबाइल छीना था। पुलिस ने बताया कि इरफान पर स्नैचिंग, बाइक चोरी, चोरी व एनडीपीएस एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। संवाद