फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात चुराए, दो सप्ताह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन काॅलोनी में दो सप्ताह पूर्व बाजार से सामान खरीदने गई महिला को नशीला पदार्थ सुंघा कर सोने के जेवरात चोरी कर लिए। शिकायत के बावजूद पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने को टालमटोल करती रही। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई। राजेंद्रनगर निवासी कविता का कहना है कि सात जुलाई को शाम साढ़े छह बजे वह शालीमार गार्डन काॅलोनी स्थित बुध बाजार से सामान खरीदने गई थीं। बाजार में तीन महिलाओं ने उन्हें कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। जब होश आया तो गले में पड़ी सोने की चेन, लाॅकेट, कान के कुंडल आदि गायब थे। घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। आरोप है कि पति ने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उल्टा उन पर जेवरात बेचने का आरोप लगा दिया। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत कमिश्नर से की। उनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें