मसूरी। ग्राम नाहल में घर के बंटवारे को लेकर बडे भाई ने छोटे के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। छोटे भाई ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित छोटे भाई रईस का कहना है कि बड़े भाई हनीफ, हसनैन और नूरैन ने घर के बंटवारे को लेकर अभद्र व्यवहार करते हुए लाठी डंडे और लोहे के पाइप से उन्हें जमकर पीटा। इससे उनके सिर और शरीर के अन्य भागों में चोट आई है। शोर सुनकर पड़ोसियों ने बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।