फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चार लड़कियों का बयान दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम के एक मॉल में स्पा सेंंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार मामले में बुधवार को धरी गईं सात लड़कियों में से चार लड़कियों का बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। एसीपी ने मामले में डेढ़ माह में जांच रिपोर्ट तैयार कर लेने का दावा किया है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि स्पा सेंटर मालिक रिंकू और साजन उर्फ अमित का मोबाइल सीज कर दिया गया है। इनके मोबाइल को साइबर सेल को जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही जयपुरिया मॉल के बेसमेंट में पाखी नाम से संचालित यह स्पा सेंटर कब खुला, स्पा सेंटर का किरायानामा किसके नाम है, आसपास के दुकानदारों और गार्ड से पूछताछ की जाएगी। दोनों मालिकों को जेल भेज दिया गया है।
लड़कियों ने पुलिस को बयान दिया था कि वह स्पा सेंटर में नौकरी मांगने गई थीं, लेकिन उनका आपत्तिजनक वीडियो और फोटो खींचकर उन्हें ब्लैक मेल किया गया और इस तरह देह व्यापार में धकेल दिया। इस पर पुलिस ने लड़कियों को गवाह बना लिया और उनके बयान के आधार पर जांच की जा रही है। एक सवाल के जवाब में एसीपी ने बताया कि मालिकों ने ब्लैकमेल करने के लिए लड़कियों की जो वीडियो बनाया, अभी वह पुलिस के हाथ में नहीं आया है। रिंकू और राजन के मोबाइल की जांच के बाद ऐसा वीडियो मिलने की उम्मीद है। बता दें कि बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस ने छापा मारकर स्पा सेंटर का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान स्पा सेंटर के मालिक, दो ग्राहक हिमांशु और हर्ष व सात युवतियों को पकड़ा गया था।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर स्पा सेंटर पर हो रही कार्रवाई
डीसीपी ट्रांस हिंडन विवेक चंद्र यादव ने बताया कि स्पा सेंटर गैर कानूनी नहीं है, उसके आड़ में देह व्यापार गैर कानूनी है। अगर किसी की तरफ से स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार की शिकायत मिलती है, तो उसपर कार्रवाई की जाती है। इस दिशा में टीएचए में चल रहे स्पा सेंटर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें