फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोदीनगर में दोबारा शुरू होगा राज्य कर कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। राज्य कर कार्यालय मोदीनगर में दोबारा शुरू हो जाएगा। भाजपा विधायक डॉ.मंजू शिवाच, राज्य कर अधिकारियों और व्यापारियों के बीच शुक्रवार को हुई बैठक के बाद राज्य कर कार्यालय को मोदीनगर में दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मोदीनगर में संचालित राज्य कर कार्यालय को कुछ समय पूर्व बंद कर गाजियाबाद स्थानांतरित कर दिया गया था। इससे व्यापारियों और अधिवक्ताओं में आक्रोश था। दोनों संगठनों की ओर से मोदीनगर में करीब चार दशक से संचालित राज्य कर कार्यालय को गाजियाबाद स्थानांतरित करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। अधिवक्ताओं और व्यापारियों ने विधायक डॉ.मंजू शिवाच को ज्ञापन देकर मोदीनगर में दोबारा कार्यालय शुरू कराने की मांग की थी। विधायक डॉ.मंजू शिवाच ने बीते दिनों लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेे मिलकर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। विधायक नेे कार्यालय गाजियाबाद स्थानांतरित करने से व्यापारियों और अधिवक्ताओं के रुख की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी थी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक शिक्षण संस्थान में विधायक डॉ.मंजू शिवाच के साथ राज्य कर के एडिशनल कमिश्नर दिनेश मिश्रा व अन्य अधिकारी, व्यापारियों और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जाटव वैशाली के बीच बहुपक्षीय बैठक हुई।
बैठक में राज्य कर कार्यालय मोदीनगर में दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया। आश्वासन दिया गया कि नगर पालिका परिषद राज्य कर कार्यालय के लिए शीघ्र ही भवन का चयन करेगा। जिसके बाद मोदीनगर में कार्यालय शुरू हो जाएगा। बैठक में व्यापारी नेता व पूर्व राज्यमंत्री रामकिशोर अग्रवाल, डॉ.पवन सिंघल, महेश तायल, संजय गुप्ता व अमित अग्रवाल समेत कई व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें