फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अस्तबल के कर्मचारी ने किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में अस्तबल के कर्मचारी ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर उसे पांच माह की गर्भवती कर दिया। किशोरी की तबीयत खराब होने पर जांच में उसके गर्भवती होने का पता चला। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि घर के पास एक युवक घोड़े पालने का शौकीन है। उसके अस्तबल में कई घोड़े हैं। उनकी देखरेख के लिए उसने एक कर्मचारी को रखा हुआ है। आरोप है कि कर्मचारी ने उनकी 15 वर्षीय बेटी को कई महीने पूर्व घेर में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। कर्मचारी ने उनकी बेटी को उसकी गंदी हरकत बताने पर कई बार धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि तीन-चार दिन से बेटी के पेट में दर्द हो रहा था। बुधवार को वह बेटी को डॉक्टर के पास लेकर गए तो वहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने का पता चला। आरोप यह भी है कि उन्होंने अस्तबल के मालिक से इसकी शिकायत की तो उन्होंने मामले को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने बेटी की तबीयत खराब देखकर टीला मोड़ थाने में कर्मचारी के खिलाफ लिखित शिकायत देकर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि आरोपी कर्मचारी को अस्तबल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी के स्वास्थ्य के बारे में वरिष्ठ डॉक्टरों से परामर्श ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें