फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एसआरसीए ने संदीप यादव क्रिकेट अकादमी को 55 रनों से हराया

विज्ञापन
प्लेयर ऑफ द मैच बने अक्षित गुप्ता।
विज्ञापन
गाजियाबाद। तिगरी गोल चक्कर स्थित विशाल इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर शुक्रवार को खेले गए क्रिकेट मैच में एसआरसीए क्रिकेट अकादमी ने संदीप यादव क्रिकेट अकादमी को 55 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरसीए ने निर्धारित 30 ओवर मे आठ विकेट पर 151 रन बनाए। एसआरसीए के बल्लेबाज अकमल मंसूरी ने 47 और आसिम खान ने 31 रनों की पारी खेली। संदीप यादव अकादमी के गेंदबाज आर्यन टंडन ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संदीप यादव क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 20 ओवर में 96 रनों पर ही ढेर हो गई। संदीप यादव अकादमी के बल्लेबाज विशाल दत्त ने सर्वाधिक 32 रनों का योगदान दिया। विजेता टीम के गेंदबाज अक्षित गुप्ता ने तीन विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें