फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्प्रिंग फील्ड क्रिकेट अकादमी ने 496 रन से जीता क्वार्टर फाइनल मैच

विज्ञापन
शॉट खेलता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
इंदिरापुरम। न्यायखंड एक स्थित टीएनएम क्रिकेट अकादमी में सोमवार को 10वें दिल्ली एनसीआर क्रिकेट लीग अंडर-14 के तहत स्प्रिंग फील्ड क्रिकेट अकादमी और रोहतक रोड जिमखाना अकादमी के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। स्प्रिंग फील्ड क्रिकेट अकादमी ने रोहतक रोड जिमखाना अकादमी को 496 से मात दी। कैफ को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टॉस जीतकर स्प्रिंग फील्ड क्रिकेट अकादमी ने 50 ओवर में चार विकेट खोकर 676 रन बनाए। कैफ ने 88 गेंद में 21 छक्के और 24 चौके लगाकर 250 रन की शानदार पारी खेली और नितिन ने 100 गेंद में 189 रन बनाए। टीम रोहतक रोड जिमखाना अकादमी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 180 रन बनाएं। रनवीर ने 62 गेंद में 53 रन और तन्मय ने 68 गेंद में 32 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें