फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साहसिक खेलों को सुरक्षा प्रदान करेगी एआई तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
चार इंजीनियर दोस्तों ने विकसित की डिवाइस -डाटा प्वाइंट्स और शरीर के वाइट्ल्स को ट्रैक कर देगी सलाह नयी दिल्ली। साहसिक खेलों और साहसिक पर्यटन उद्योग को सुरक्षित बनाने की दिशा में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए अब उच्च तकनीकी कैमरों, सीसीटीवी और अन्य महंगे उपकरणों की जरूरत समाप्त हो जाएगी। चार इंजीनियर दोस्तों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित एक ऐसा उपकरण बनाने का दावा किया है जो ऊंचे स्थानों से कूदने वाले जंपरों के डाटा को ट्रैक कर उन्हें सुरक्षा प्रदान करेगा। इस डिवाइस को आईआईटी मंडी के स्टार्टअप का समर्थन प्राप्त है। इसके तहत एआई की मदद से प्रतिभागी के प्रदर्शन के डाटा प्वाइंट्स को ट्रैक कर लिया जाएगा, उसके आधार पर जंपिंग की अनुमति प्रदान करेगा। अगर कुछ गलत प्रतीत होगा या जंपिंग के प्रोटोकाल या अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन होता प्रतीत होगा तो ये तकनीक जंप की अनुमति प्रदान नहीं करेगी। यह तकनीक ऊंचे स्थानों से छलांग लगाने वाले खेलों में 100 से अधिक जंपिंग स्टाइल सुरक्षा प्रदान करेग। इसका अपने आप में इस प्रकार के दुनिया के पहले डिवाइस होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

पेशेवर पर्वतारोहीं हैं चारों दोस्तये चारों दोस्त इंजीनियर होने के साथ चट्टानों और पर्वतों पर चढ़ाई करने में प्रमाणिक रूप से दक्ष हैं। इन्होंने अपने मनालीस्विंग नामक स्टार्ट अप का मानवीय परीक्षण पूरा कर लिया है और इसकी अवधारणा और डिजाइन का पेटेंट हासिल करने की प्रक्रिया कर रहे हैं। टीम अगले साल की शुरुआत में मनाली में स्विंग लॉन्च करेगी। इसका अनुभव लेने के लिए पर्यटक को ३००० रुपये चुकाने होंगे। टीम का दावा है कि स्विंग लॉन्च को लेकर दुबई सरकार ने इनसे संपर्क किया है और ये स्विट्जरलैंड की इच्छुक एजेंसियों के साथ बातचीत भी कर रहे हैं।
डमी जंप के बाद मानव ट्रायल भी सफलतापूर्वक पूराटीम सदस्यों में से एक उत्सव सोनी ने कहा, फ्री फाल वाली बंजी जंपिंग में सुरक्षा के लिए लगी रबर की रस्सी में सेट किए गए एआई आधारित प्रतिभागी के वाइटल्स का अध्ययन करते रहेंगे। स्टार्ट अप ने आईआईटी हैदराबाद के आईआरटीए विशेषज्ञों की विशेष उपस्थिति में 1,000 डमी जंप का और उसके बाद मानव जंप का ट्रायल सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें