फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आठ करोड़ रुपये लगाए, पलक -पांवड़े बिछाए पर मेहमान नहीं आए

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। जी-20 शिखर सम्मेलन के मेहमानों के लिए प्रशासन ने आठ करोड़ 30 लाख रुपये खर्च करके हिंडन एयरपोर्ट से यूपी गेट तक का मार्ग सात दिन में ही चकाचक कर दिया। एयरपोर्ट पर अफसर पलक-पांवड़े बिछाकर मेहमानों का इंतजार भी करते रहे। इतना ही नहीं, एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा के इंतजाम में लगाए गए। इतनी मशक्कत के बाद हाथ मायूसी ही लगी, क्योंकि हिंडन एयरपोर्ट पर एक भी विदेशी मेहमान नहीं उतरा। सभी दिल्ली पहुंचे। मेहमानों के आने की संभावना के लिए हिंडन से यूपी गेट तक इतने जबरदस्त इंतजाम कर लिए गए कि लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मेहमानों के रूट के दोनों ओर दुकानें बृहस्पतिवार से शनिवार तक बंद रखी गईं। हिंडन एयरपोर्ट के 200 वर्ग गज के दायरे में रहने वाले लोगों को मकानों की छत तक पर नहीं जाने दिया। उनके मकानों की खिड़कियां भी बंद करा दी गईं। सात सितंबर से ही रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाने से लोगों के लिए रास्ते लंबे हो गए। प्रशासन ने हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के आसपास, करहेड़ा मार्ग और एलिवेटेड रोड पर सुंदरीकरण का कार्य कराया गया। तिरंगा लाइटें लगाई गईं, दीवारों पर सुंदर चित्र बनवाए गए, सड़कों को चकाचक किया गया और होर्डिंग लगाए गए। फूलदार पौधों वाले बड़े गमले पूरे मार्ग के दोनों ओर लगवाए गए। सात चौराहों को जगमग किया गया।
विज्ञापन




ऐसे खर्च किया बजट



- वसुंधरा जोन में एलिवेटेड रोड किनारे पानी टंकी रंगाई पुताई व वॉल पेटिंग कार्य: 15.74 लाख



- रूट के डिवाइडर की मरम्मत व रंगाई पुताई का कार्य : 17.76 लाख

- रूट पर पत्थर की जाली व खंभे की मरम्मत का कार्य : 47.56 लाख

- मोहननगर जोन में व्यू कटर लगाने का कार्य : 4.98 लाख

- एलिवेटेड रोड व सेंट्रल वर्ज पर पेटिंग, पेंट और गोल चक्कर से करहेड़ा पुल तक फुटपाथ मरम्मत व रंगाई पुताई- 1.35 करोड़
- क्षतिग्रस्त सर्विस रोड पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण- 1.19 करोड़
- रास्ते पर पैच वर्क का काम - 1.58 करोड़
- रंग बिरंगी लाइटें लगाने का काम - 1.53 करोड़
- रूट के विद्य़त पोल पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाकर सुंदरीकरण कार्य- 76.37 लाख

- खंभों की मरम्मत व रंगाई पुताई- 38.62 लाख

-एलईडी लाइट लगाकर पथ प्रकाश व्यवस्था करना- 54.47 लाख

- चार हजार गमले पौधे समेत लगवाना- 26 लाख

- सात चौराहे का सुंदरीकरण- 31.50 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें