साहिबाबाद। तेज रफ्तार टैंपो चालक ने लिंक रोड थानाक्षेत्र के वन विभाग कट के पास बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामधन निवासी सोनीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी निशा गाजियाबाद में नौकरी करती हैं। वह अपने साथी अभिषेक के सात दो अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से खाना खाने जा रही थी। वन विभाग कट के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे टैंपो ने टक्कर मार दी। घटना के बाद से निशा का मोबाइल भी गायब है। उधर आरोपी चालक घटना को अंजाम देने के बाद टैंपो लेकर भाग गया। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पीड़ित ने टैंपो का नंबर बताया है। उसी आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। संवाद